लोकप्रिय पोस्ट

गुरुवार, 17 नवंबर 2011

धर्म सनातन......


धर्म सनातन......

धर्म सनातन......                 #  कल्याणमित्र  सत्यनारायण गोयनका 

                           
                                  जोकर्तव्य  है वह धर्म है , जो अकर्तव्य है ,  वह अधर्म है . या यो कहें जो करणीय  है , वह धर्म है , जो अकरणीय है वह अधर्म है . आज से २६०० वर्ष पहले अकरणीय के लिए एक और शब्द प्रयोग में आता था - विनय . २६००  वर्ष के लम्बे अन्तराल में भाषा बदल जाती है , शब्द बदल जाते हैं , शब्दों के अर्थ बदल जाते हैं . आज  की हिंदी में विनय कहते है विनम्रता को . विनय शब्द का एक प्रयोग प्रार्थना के लिए भी होता था . परन्तु उन दिनों की जन - भाषा में विनय कहते थे दूर रहने को , यानि वे बुरे काम जिनसे दूर रहा जाय ,विरत रहा जाय . इस अर्थ में भगवान बुद्ध की शिक्षा " धर्म और विनय " कहलाती थी . यानि वह शिक्षा जो बताती है कि क्या धर्म है ? क्या विनय है ? क्या धारण करने योग्य है ? क्या करणीय है ? और क्या अकरणीय है ?
                     
                           
                              निःसंदेह करणीय वह है जो हमें सुखी रखे . औरों को भी सुखी रखे . हमारा भी मंगल कल्याण करे, औरों का भी मंगल कल्याण  करे . और अकरणीय वह है जो हमारी भी सुख शांति भंग करे औरों कि भी सुख शांति भंग करे . इस कसौटी पर कस  कर जो कर्म किये जायं वे धर्म और जिन जिन कर्मों का त्याग किया जाय वे विनय .
                               


                           इसी समझावन में धर्म शब्द का अर्थ और बड़ा हो गया . जो करने योग्य है उसका करना तो धर्म है ही , परन्तु जो करने योग्य नहीं है उसका न करना भी धर्म है . यानि धर्म तो धर्म है ही विनय भी धर्म है. हम मनुष्य हैं . सामाजिक प्राणी हैं . हमें अनेकों के साथ रहना होता है . औरों के साथ रहते हुए हम स्वयं कुशलतापूर्वक रह सकें , तथा औरों कि कुशलता में सहयोगी बन सकें , यही आदर्श मानवी जीवन है . इसे ध्यान में रखते हुए शरीर एवं वाणी से कोई भी ऐसा कर्म न करें , जिससे औरों कि सुख शांति भंग हो , औरों का अकुशल हो, अमंगल हो.
                         
                                  
                               अपना सही सही मंगल करने के लिए हमें अपने बारें में पूरी-पूरी जानकारी प्राप्त करना होती है और वह किसी से सुनकर  नहीं  और न ही मात्र  किसी पुस्तक को पढ कर.  अपने बारें में सही जानकारी हमें अपने निजी अनुभव  से करनी होती है. भगवान ने इसीलिए विपश्यना साधना का अभ्यास सिखाया . इस अभ्यास द्वारा हम अपने बारे में जानते- जानते हम अपनी समस्याओं के बारे में जानने लगते हैं और उनका उचित समाधान पाने लगते हैं . अपने दू:खों का  अपने संतापों का सरलता से निराकरण करने लगते हैं. यह सब उपदेशों से, यानि परोक्ष ज्ञान से नहीं . बल्कि प्रज्ञा से, यानि प्रत्यक्ष ज्ञान से समझ में आने लगता हैं कि शील सदाचार के नियमों को तोड़कर हम पहले अपनी सुख शांति भंग कर लेते हैं और उसके बाद ही किसी अन्य कि सुख -शांति का हनन करते हैं . और यह भी तभी समझ में आने लगता है कि शील-सदाचार का पालन करके शरीर और वाणी के दुष्कर्मों से विरत रहकर हम किसी अन्य प्राणी पर कोई एह्साह नहीं करते . वस्तुतः हुम अपने आप पर ही एहसान करते हैं . अतः शील -सदाचार का जीवन - जीना औरों के हित में हि नही  , बल्कि अपने स्वयं के हित में भी आवश्यक हैं. अनिवार्य हैं . यही धर्म हैं .
                              

                                                                अच्छा हो . यदि हम इस शुद्ध सनातन  धर्म को हिन्दू, बौद्ध , जैन , सिक्ख , मुस्लिम, ईसाई , आदि नामों से न पुकारें , इन सांप्रदायिक विशेषणों से मुक्त रखें ; जाति, गौत्र, कुल , वंश , और सर्व अहितकारिणी वर्ण विभाजक  व्यवस्था से मुक्त रखें जिससे कि मनुष्य-मनुष्य बीच प्यार में धर्म के नाम पर कोई दरार न पड़ने पाए.  इसी में सबका मंगल हैं . इसी में सबका कल्याण हैं .  Visit : www.vridhamma.org 

3 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

धर्म का उद्देश्य - मानव समाज में सत्य, न्याय एवं नैतिकता (सदाचरण) की स्थापना करना ।
व्यक्तिगत (निजी) धर्म- सत्य, न्याय एवं नैतिक दृष्टि से उत्तम कर्म करना, व्यक्तिगत धर्म है ।
सामाजिक धर्म- मानव समाज में सत्य, न्याय एवं नैतिकता की स्थापना के लिए कर्म करना, सामाजिक धर्म है । ईश्वर या स्थिर बुद्धि मनुष्य सामाजिक धर्म को पूर्ण रूप से निभाते है ।
धर्म संकट- जब सत्य और न्याय में विरोधाभास होता है, उस स्थिति को धर्मसंकट कहा जाता है । उस परिस्थिति में मानव कल्याण व मानवीय मूल्यों की दृष्टि से सत्य और न्याय में से जो उत्तम हो, उसे चुना जाता है ।
धर्म को अपनाया नहीं जाता, धर्म का पालन किया जाता है ।
धर्म के विरुद्ध किया गया कर्म, अधर्म होता है ।
व्यक्ति के कत्र्तव्य पालन की दृष्टि से धर्म -
राजधर्म, राष्ट्रधर्म, प्रजाधर्म, पितृधर्म, पुत्रधर्म इत्यादि ।
धर्म सनातन है भगवान शिव (त्रिदेव) से लेकर इस क्षण तक ।
राजतंत्र में धर्म का पालन राजतांत्रिक मूल्यों से, लोकतंत्र में धर्म का पालन
लोकतांत्रिक मूल्यों के हिसाब से किया जाता है ।
कृपया इस ज्ञान को सर्वत्र फैलावें । यह सनातन धर्म को दुनिया में पुर्नस्थापित करेगा । by- kpopsbjri

बेनामी ने कहा…

वर्तमान युग में पूर्ण रूप से धर्म के मार्ग पर चलना किसी भी मनुष्य के लिए कठिन कार्य है । इसलिए मनुष्य को सदाचार के साथ जीना चाहिए एवं मानव कल्याण के बारे सोचना चाहिए । इस युग में यही बेहतर है ।

सम्पजन्य ने कहा…

आपकी ही बात को यहाँ विस्तार दिया गया हैं ...

शुद्ध धर्म के तीन अंग होते हैं ...

१) सदाचार का जीवन जीना ... ( जिसका जिक्र आपने किया हैं )

२) मन को वश में करना ... ( जिसका भी जिक्र आपसे हुआ हैं ... दूसरों का कल्याण और उसके विचार जब ही आकर ले सकेंगे जब मानव अपने मन में दूसरों के प्रति नकारात्मक विचारों पर काबू पा सके )

३) तीसरा एवं महत्त्व का अंग हैं ... अपने अन्दर से नकारात्मकता को निकालना यानि सकारात्मकता का विस्तार करना , यही धर्म का ऐसा अंग हैं जिस पर वर्तमान में किसी भी सम्रदाय के पास कोई रास्ता नहीं हैं ... पर हाँ सौभाग्य से विपश्यना यह सिखाती हैं ... अतः पूर्ण धर्म पालन करना ... बेहतर हैं और संभव भी .

आपकी टिपण्णी के लिए धन्यवाद .