लोकप्रिय पोस्ट

सोमवार, 2 सितंबर 2013

जय हे !!!

जागे मंगल प्रेरणा !!!

         भारतीय आम जनता की भूख , बेबसी , और काम नहीं होने की लाचारी का फायदा अब तक हमारे देश में अगड़ों ने , सक्षम लोगो ने हर बार उठाया हैं , …. देश ने भूख , बेबसी , और काम नहीं होने की लाचारी को खाद्य सुरक्षा से , शिक्षा के अधिकार से , और मनरेगा से भली तरह से निपटने के हथियार की तरह देखा हैं …. और आज खाद्य सुरक्षा का अधिकार संसद के दोनों सदनों में बहुमत से मान्यता प्राप्त कर गया हैं … अब देश की प्राथमिकता कमजोर और अक्षम वर्ग के जीवन की मुश्किलों को और अधिक प्रभावी तरीके से आसान बनाने की हैं। 

              मेरी शुभ -कामना हैं गरीबों , दबे कुचलों और असहायों का शोषण रुकने से उनके हौसलों को बहुत बल मिलेगा और उनकी क्षमताओं और प्रतिभाओं का देश की मुख्य धारा को अपार सहारा मिलेगा … और उनके सहज उत्थान से देश की उन्नति में उनकी भागीदारी असरदार और अभूतपूर्व होगी। 

… जय हे , जय जय जय , जय हे !!!!